हरिद्वार, 1 जुलाई – हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने आगामी कांवड़ मेला के मद्देनजर जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।

कांवड़ मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अब तक किए गए कार्यों का अपडेट लिया। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष फोकस के निर्देश दिए।

मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, समन्वय एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *