हरिद्वार, 6 जुलाई – हरिद्वार में इको टूरिज्म बोर्ड के उपाध्यक्ष और दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जन्मदग्नि ने चंडी देवी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर रोपवे मार्ग और दुकानों के आसपास गंदगी मिलने पर राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रोपवे कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई और साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही दुकानदारों से भी मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की बात कही।
राज्य मंत्री ने कहा कि सभी जिम्मेदार लोगों को 3 दिनों के भीतर मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जमदग्नि ने कहा इको टूरिज्म को बढ़ावा देने और मंदिर परिसरों में साफ सफाई बनी रहे इसके लिए निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

