मयूर सैनी

रुड़की (हरिद्वार) – हरिद्वार जिले की कोतवाली गंगनहर पुलिस ने 6 जुलाई को चैकिंग के दौरान कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति गुरविन्दर सिंह जो पंजाब का रहने वाला है, पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी गुरविन्दर को पकड़ कर तलाशी ली तो गाडी के डैसबोर्ड से 980 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0- 249/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से अवैध हैरोइन को खरीदकर रूडकी में बेचने लाया था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस टीम गंगनहर –
प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव
वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार
उ.नि. पंकज कुमार (प्रभारी चौकी पुरानी तहसील)
युनुस हेड कान्सटेबल बेग
अशोक हेड कान्सटेबल तिवारी
कान्सटेबल देवेश सिहं
कान्सटेबल नितिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *