हरिद्वार, 28 जुलाई – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय बहादराबाद सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक रानीपुर आदेश चौहान की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री डा जयपाल सिंह चौहान, शोभाराम प्रजापति, सह संयोजक सेवा पखवाड़ा देवी सिंह राणा, जिलाध्यक्ष अनु० मोर्चा तेलूराम चनालिया, ज्येष्ठ उपाध्यक्ष उधम सिंह चौहान, जिला मंत्री भाजपा रेशू चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में 550 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कुशल नेतृत्व में कई महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही है तथा योजनाओं का लाभ दूरस्त क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों को उपलब्ध हो,इस उद्देश्य से जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़े के तहत शिविर आयोजित कर योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक व्यक्ति तक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस शिविर के माध्यम से दिया जा रहा है, जिसमें सभी विभागों द्वारा आने अपने स्टॉल लगाए गए है।

राज्यमंत्री डा जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि आयोजित शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से लगाए गए स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरित की गई। शिविर में कुल 17 विभागों द्वारा भाग लेकर सभी विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर आम जन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास परख योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *