हरिद्वार, 2 अगस्त – धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला में बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं। कावड़ मेले में अब तक लगभग 50 लाख कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके हैं।

हरिद्वार पुलिस प्रशासन कांवड़ ड्यूटी के साथ साथ कांवड़ियों का स्वागत भी करते दिखाई दे रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कई अधिकारियों ने शंकराचार्य चौक से कांवड़ पटरी पर जाने वाले कांवड़ियों का फूल बरसा कर स्वागत करके उन्हें जूस, फल और अन्य खाद्य सामग्री भी बांटी।

कांवड़ियों द्वारा इस दौरान हरिद्वार पुलिस प्रशासन के इस कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त करते हुए जय जय कार के नारे लगाते हुए अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान किया। इस अवसर पर जनपद के कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *