हरिद्वार, 3 अगस्त – हरिद्वार में कावड़ मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने एसटीएफ आईजी निलेश आनंद भरणे पहुंचे। हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों के साथ निलेश आनंद भरणे ने कावड़ पटरी और बैरागी कैंप का निरीक्षण किया और कांवड़ियों से बात भी की। नया यातायात प्लान किस तरह से धरातल पर चल रहा है उसका अवलोकन भी किया जा रहा है।
आईजी एसटीएफ ने कांवड़ियों से वार्ता कर उनसे व्यवस्थाओं को लेकर फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है और सूचनाओं के आदान प्रदान को वरीयता देते हुए उस पर काम किया जा रहा है।

