हरिद्वार, 8 अगस्त – कांवड़ मेला अब अपने चरम पर पहुंच गया है। डाक कांवड़ियों की आमद लगातार बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रशासन के सामने यातायात को सुचारु बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ गई है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और अन्य अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं मेला कंट्रोल से कांवड़ियों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था और हाईवे की स्थिति का भी जायजा लिया जा रहा है।

डाक कांवड़ की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़ वाहन पहुंच रहे हैं। इसके चलते बैरागी कैंप, पंतद्वीप और दीनदयाल पार्किंग में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक वाहन बैरागी कैंप पार्किंग में नजर आ रहे हैं। बीती रात भी डीएम और एसएसपी ने पार्किंग में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सभी पार्किंग में चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *