हरिद्वार – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट और साहसिक कार्यों के लिए उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित किया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह को भी मुख्यमंत्री ने मेडल से अलंकृत कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि यह सम्मान पुलिस अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का गौरवपूर्ण सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *