हरिद्वार, 23 अगस्त – एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साधु संतों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार पर सहमति दी और इसे राष्ट्र और जनता के हित में बताया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में संत समागम में विभिन्न अखाड़ों, आश्रमों और धार्मिक संस्थाओं के साधु संत सम्मिलित हुए। इस दौरान सभी साधु संतों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में अपने-अपने विचार रखे और केंद्र सरकार के इस अभियान पर अपनी सहमति दी। सभी ने एकमत होकर कहा कि देश में लगभग हर वर्ष किसी ना किसी राज्य में चुनाव होते हैं, इसमें सरकारी तंत्र व्यस्त रहता है साथ ही संसाधनों का व्यय भी अधिक होता है। 5 वर्षों में एक बार चुनाव होने से संसाधनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण और देश के संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव लोकतंत्र में पर्व के समान हैं, लेकिन निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया का प्रभाव शासन और विकास कार्यों पर भी पड़ता है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित संत समाज और जनता से आशीर्वाद मांगा और वंदे मातरम के पूरे स्वरूप का समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि संत समाज का साथ मिलने पर “एक राष्ट्र-एक चुनाव” का संकल्प पूरा हो सकता है और इससे भारत के समृद्धि, विकास व आत्मनिर्भरता के मार्ग खुलेंगे।

इस अवसर पर डॉ हरिहरानंद महाराज, महंत मंगलदास, गोपालदास महाराज, जसविंदर दास महाराज, योगी ऋषि आशुतोष महाराज, स्वामी रामदेव महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज, महाराज स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज, श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, साध्वी प्राची, महंत दाती महाराज, प्रमोद कृष्णम महाराज, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर ज्ञानदास, महामंडलेश्वर ललितानंद, स्वामी यतीश्वरानंद, महंत दुर्गादास, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर नगर निगम किरण जैसल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश संयोजक आदित्य चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,राज्य मंत्री नितिन गौतम, राज्य मंत्री आदेश सैनी, उज्ज्वल पंडित, लव शर्मा आशु चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र सहित भारी संख्या विभिन्न अखाड़ों साधु संत एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *