रुड़की (हरिद्वार), 31 अगस्त – ग्राम इब्राहिमपुर देह स्थित प्राथमिक पाठशाला की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया।

जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देशों के अनुसार तहसीलदार रुड़की के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत रामपुर की टीम की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विद्यालय की भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

अतिक्रमण हटाए जाने के उपरांत उक्त भूमि को नियमानुसार शिक्षा विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया, ताकि विद्यालय की भूमि का उपयोग शैक्षणिक एवं विद्यालय से संबंधित गतिविधियों के लिए सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *