हरिद्वार, 14 सितंबर – योगस्थली परिसर, रोशनाबाद में केंद्रीय औद्योगिक सेंट्रल बॉक्सिंग टीम के चयन का ट्रायल का किया गया। चयनित खिलाड़ी ऑल इंडिया पुलिस बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय पुलिस बॉक्सिंग खेल का आयोजन मुधबन, करनाल में किया जाएगा।
बॉक्सिंग टीम के चयन कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हरिद्वार यूनिट के कमांडेंट दीपक बडोला, सहायक कमांडर शैलेंद्र एस धनखड ने किया।
इस अवसर पर कमांडेंट दीपक बडोला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों में बॉक्सिंग जैसे खेल शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक मजबूती के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
योगस्थली परिसर में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और बॉक्सिंग कौशल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, क्षमता एवं प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में इन खिलाड़ियों का चयन किया गया जॉनी, हर्ष, चंचल चौधरी, प्रमोद कुमार, अनीता, शिवम, आदि खिलाड़ियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम में हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव नवीन चौहान, बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी तथा उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
