हरिद्वार, 20 सितंबर – जानेमाने आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75 वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में इस मौके पर बड़ी संख्या में देश विदेश से आए उनके अनुयायी जुटे। जन्मोत्सव के लिए ऋषिकुल मैदान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम में पहुंचने पर सतपाल महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। देश विदेश से आये हजारों अनुयायि इस अवसर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

सतपाल महाराज ने कार्यक्रम में पहुंचे अपने अनुयायियों से कहा कि जात-पात को भूलकर राष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *