हरिद्वार, 21 सितंबर – जीएसटी विभाग की ओर से कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और दुकानों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। इलेक्ट्रिकल व्यापारियों ने आज दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

हरिद्वार इलेक्ट्रिकल ट्रेड एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने आर्यनगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने की मांग की।

व्यापारियों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिकल सामान का कारोबार करने वाले व्यापारियों के दुकानों पर जीएसटी विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यपारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में इस तरह की कार्रवाई से कारोबार प्रभावित होंगे।

बता दे अभी तक इलेक्ट्रिकल संगठन से जुड़े व्यापारी ही जीएसटी विभाग की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे लेकिन आज अन्य कई व्यापार मंडलों से जुड़े व्यापारी भी उनके समर्थन में आगे आए हैं।

इस अवसर पर राजीव गुप्ता, हरिद्वार इलेक्ट्रिकल ट्रेड एसोसिएशन, संजीव नैय्यर, व्यापारी नेता, प्रदीप कालरा, व्यापारी नेता, विशाल गर्ग, व्यापारी नेता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *