हरिद्वार, 24 सितंबर – कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के आरोपों के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से चंद्राचार्य चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
अमन गर्ग, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस व राजबीर सिंह, कांग्रेस नेता ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार की बौखलाहट में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ ये किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
