हरिद्वार, 7 अक्टूबर – हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कोतवाली नगर पुलिस एवं बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के बाद 1 बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दूसरे की तलाश जारी है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशो ने चैन स्नेचिंग और बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशो ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *