हरिद्वार, 20 अक्टूबर – हर वर्ष की तरह हरिद्वार से निकलने वाली गंगनहर का पानी आज मंगलवार रात से बंद हो जाएगा। गंगनहर की वार्षिक बंदी का असर नोएडा, एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ता है। गंगनहर बंदी के दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा।

वहीं, हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी यह बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से गंगनहर किनारे करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित घाटों के निर्माण कार्यों में भी तेजी आएगी।

यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि हर वर्ष की तरह दशहरे से लेकर दिवाली तक गंग नहर का पानी इस वर्ष भी बंद किया जाएगा। साफ सफाई और मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण होने के बाद दीपावली की रात को फिर से गंग नहर में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *