हरिद्वार, 20 अक्टूबर – विजयदशमी के पावन पर्व पर आज पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया जा रहा है, और धर्मनगरी हरिद्वार भी रावण का पुतला दहन किया गया।
हरिद्वार के विभिन्न मैदानों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। मुख्य कार्यक्रम BHEL दशहरा मैदान, ऋषिकुल मैदान, कनखल दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अग्नि बाण चलाया, वैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
पुतला दहन के साथ ही आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने को मिला और पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु अपने परिवार और बच्चों के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की भी पुख्ता व्यवस्था देखने को मिली। लोगों ने एक दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और यह संकल्प लिया कि वे भी अपने जीवन से बुराई को दूर रखेंगे।
