हरिद्वार, 21 अक्टूबर – हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में हथिनी का शव बरामद हुआ है। बिल्केश्वर कॉलोनी के पास घने जंगल में हथिनी का शव मिलने की सूचना पर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

हथिनी का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल में ही हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण हथिनी की मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद हथिनी की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी राजाजी टाइगर रिजर्व ने बताया कि मृतक हथिनी की आयु करीब 12 से 15 वर्ष के बीच लग रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *