हरिद्वार, 28 अक्टूबर – जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना 30 अक्टूबर 2026 को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह गुरुकुल कांगड़ी (सम विश्वविद्यालय) के कुलपति, अपर जिलाधिकारी एवं जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों के विकास, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा करेंगे। बैठक में सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।

भगवत प्रसाद मकवाना 30 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *