हरिद्वार, 4 नवंबर – धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां धरातल पर दिखाई देने लगी हैं। कुंभ मेले के बजट स्थाई पुल, गंगा घाट और कई सड़कें बनाई जा रहीं हैं, वहीं रंग रोगन का कार्य भी प्रगति पर है। इसके लिए शहर की प्राचीन इमारतों को एक ही रंग दिया जा रहा है। इसके साथ ही हाइवे के फ्लाईओवर और रेल अंडर पास पर सनातनी देवी देवताओं और ऋषि मुनियों की तस्वीरें बनाई जा रहीं हैं। उद्देश्य है कि शहर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को हरिद्वार की आध्यात्मिक पहचान और प्राचीन परंपराओं की झलक दिखाई दे। लोगों को चित्रों के माध्यम से सनातन धर्म की सभ्यता और संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके।

इसके लिए एचआरडीए और एनएएचएआई को जिम्मेदारी दी गई है। नवंबर के अंत तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *