हरिद्वार, 13 नवंबर – हरिद्वार में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा की और निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि जनगणना के दूसरे चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस दौरान नागरिकों को अपने परिवार से जुड़ी 40 सवालों की जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर भी मिलेगा।

प्रशासन ने इस बार 30 हजार से अधिक नागरिकों को स्वगणना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला, तहसीलदार सचिन कुमार, उप नगर आयुक्त रुड़की अमरजीत कौर, खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी, खानपुर आलोक गार्गेय, रुड़की सुमन कोठियाल सहित वर्चुअल माध्यम से भी अधिकारी जुड़े रहे एवं नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *