हरिद्वार, 24 नवंबर – आज कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं। सुबह 4 बजे से ही दूर-दूर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा साल का अंतिम और सबसे बड़ा गंगा स्नान होता है। गंगा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

आज शाम तक लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *