हरिद्वार, 28 नवंबर – अर्धकुंभ मेला-2027 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कुंभ मेला पुलिस की तैयारी भी युद्ध स्तर पर चल रही हैं। शनिवार को एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान ने ऋषिकुल मैदान में बनी अर्ध कुंभ मेला क्षेत्र की मुख्य पुलिस लाइन का विधिवत उद्घाटन किया।

एडीजी ने अन्य अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना कर पुलिस लाइन का उद्घाटन किया। अर्ध कुंभ मेले में पुलिस फोर्स के रुकने की व्यवस्था समेत फोर्स की तैनाती समेत तमाम योजनाएं इसी पुलिस लाइन से संचालित होंगी।

उद्घाटन के बाद एडीजी ने पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों के रहने की व्यवस्था, टेंट में बनी बैरकों, अस्थाई जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधिकारियों से मीटिंग के दौरान एडीजी ने क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और फायर सर्विस प्लान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए टीमवर्क बेहद जरूरी है। सभी पुलिसकर्मियों को अपने ड्यूटी पॉइंट के साथ पूरे कुंभ क्षेत्र की भौगोलिक और आध्यात्मिक जानकारी भी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *