पथरी (हरिद्वार) – हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में 24 फरवरी को शराब की दुकान पर हुई लूट का पथरी थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियो को गिरफ्तार करने के साथ ही लूट में प्रयुक्त की गई कार और 2500 रुपए की नकदी भी बरामद की है। पथरी थाने में लूट का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि 24 फरवरी को शाहपुर शीतलाखेड़ा गॉंव में कुछ युवकों ने शराब के ठेके से लूटपाट कर 10000 रुपये नकद व शराब की पेटी ले गए थे। लुटेरे दिल्ली नंबर की सिल्वर कलर की वैगनआर कार में सवार होकर आये थे और लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बदमाशों की घेराबंदी में पुलिस चारों तरफ लग गई। पुलिस ने रानी माजरा गांव के पास से लूट में प्रयुक्त कार व एक आरोपी विवेक उर्फ विक्की को गिररफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने इसके तीन अन्य साथी बिट्टू चौहान, विशाल और विपिन को भी गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में इन्होंने लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूली। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इन्होंने लूट में इस्तेमाल की गई कार को दिल्ली के पंजाबी बाग से चोरी की थी। वहीं इनसे लूटे गए नकदी में से 5200 रुपए भी बरामद किए हैं।

एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी है और ये पहले भी कई अपराधों में जेल जा चुके है। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *