देहरादून – उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 03 मार्च बुधवार को हरिद्वार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम हरिद्वार में कुम्भ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और तैयारियों का जायजा भी लेंगे। मुख्यमंत्री बुधबार की सुबह 9.50 बजे गुरूकुल कांगड़ी हैलीपैड पहुंचेंगे। महाकुम्भ हेतु निर्मित मीडिया सेण्टर एवं 150 बेड युक्त अस्थाई अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वो गुरूकुल कांगड़ी हैलीपैड, हरिद्वार से भराड़ीसैण, हैलीपैड गैरसैण, चमोली के लिये प्रस्थान करेंगे।
वही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत मेलाधिकारी दीपक रावत ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण किये जाने वाले स्थलों पर वांछित सूचनाओं के साथ स्वयं उपस्थित रहें।

