हरिद्वार – कुम्भ मेले में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण समिति हरिद्वार कुंभ 2021 का गठन किया गया है। जिसमे हरिद्वार के प्रथम मेयर मनोज गर्ग को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को निरंजनी की पेशवाई है। पर्यावरण समिति के सदस्य और पदाधिकारियों द्वारा पेशवाई का भव्य स्वागत किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने अखाड़े के संतों से मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान समिति के महामंत्री मनोज गर्ग ने बताया कि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े की पेशवाई जोकि एस.एम.जे.एन डिग्री कॉलेज से 3 मार्च निकाली जाएगी उसमें पूज्य संतों महापुरुषों का स्वागत एवं अभिनंदन समिति के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी करेंगे। पेशवाई के दौरान समिति सभी से अनुरोध करेगी कि सिंगल उस प्लास्टिक का प्रयोग ना करें और यदि कर रहे हैं तो उसे प्लास्टिक की बोतल में बंद कर ठोस बना ले और इको ब्रिक के रूप में बनाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष शर्मा एवं प्रमोद शर्मा ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम सुबह 9 बजे निकट एस.एम.जे.एन डिग्री कॉलेज के पास किया जाएगा जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। एक जन जागरण के माध्यम से पर्यावरण युक्त पॉलिथीन मुक्त कुंभ कराने हेतु सभी से आग्रह भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *