हरिद्वार – ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगनहर में गिरी कार को बाहर निकाल लिया गया है। कार में सवार 4 लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिनमे एक महिला एक पुरूष और दो बच्चे शामिल है।
मामला हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित रानीपुर झाल का है जहाँ एक आई ट्वेंटी कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे जिनमे से एक व्यक्ति ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचा ली। कार सवार सभी लोग कलियर से हरिद्वार की तरफ आ रहे थे। सभी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे है। कार के अनियंत्रित होते ही एक व्यक्ति ने जैसे तैसे कार का दरवाजा खोलकर कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसा देख तुरंत ही मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँचे और तुरंत ही गोताखोर बुलाकर रेस्क्यू शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *