हरिद्वार – आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हरिद्वार में इस बार यह पर्व विशेष होगा क्योंकि महाशिवरात्रि महाकुंभ का पहला शाही स्नान होगा। हालांकि अभी सरकार ने कुम्भ मेले का नोटिफिकेशन जारी नही किया है। मार्च माह की शिवरात्रि का हरिद्वार में विशेष महत्व माना जाता रहा है। हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार व ऋषिकेश पँहुचते है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जिलों से अधिकतर श्रद्धालु पैदल या फिर वाहनों से अपनी मन्नते लेकर यंहा आते है। इस बार नजारा कुम्भ को लेकर कुछ अलग ही नजर आ रहा है। दूर दूर से पँहुचने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान कर यंहा के मंदिरों में पूजा अर्चना कर , माँ गंगा का जल ले जाकर अपने अपने क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में इसे अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *