हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार कुम्भ के रंग में सराबोर है। साधु संतों के साथ ही सामाजिक और धार्मिक संगठन भी शाही स्नान की तैयारी में जुट गए है। श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में महाकुंभ 2021 के अवसर पर श्री बद्रीनाथ जी एवं श्री हनुमान जी की पवित्र धर्म ध्वजा की स्थापना की जानी है। समिति की गढ़वाल सभा हरिद्वार ने हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में स्थापना समारोह के विषय में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक महंत अनिल गिरी और सहसंयोजक मुकेश जोशी ने सभी संयोजक मंडली के पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार गोष्ठी की, जिसमें सभी संयोजक मंडल के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तृत तौर पर समझाई गई। सभी से इस कार्य को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में जे.पी बडोनी, आशीष गिरी, अनुज कोटियाल, मुकेश कोटियाल, बी डी मंडोलिया, पंकज बहुखंडी, सुन्दर लाल, आदेश गिरी, आशुतोष गिरी, जसराम, शीशराम डोबरियाल, वीर सिंह, ललिता प्रशाद पांडे, रश्मि चौहान, रीता चमोली, कमला जोशी, मंजू मन्नू रावत, रेनू शर्मा, विमला ढ़ोडियाल, सुनीता पवार, प्रतिभा बहुगुणा, दीपक नेगी, रामपाल रावत, कमला नेगी, सुषमा, निशा नौटियाल, रेनू जोशी और पुष्पा आदि बैठक में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *