हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार कुम्भ के रंग में सराबोर है। अखाड़ों की पेशवाईयो का दौर जारी है। 8 मार्च सोमवार को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की भव्य पेशवाई निकाली जाएगी। पेशवाई की तैयारी को लेकर अखाड़े में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। हरिद्वार के कनखल में बनी छावनी में महानिर्वाणी अखाड़े के साधु संत ठहरे हुए है। यही से अखाड़े की पेशवाई शुरू होगी और नगर भ्रमण करते हुए अखाड़े में सभी साधु संत प्रवेश करेंगे। महानिर्वाणी अखाड़े सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि अखाड़े के इष्ट देवता भगवान कपिल महामुनि जी का नगर भ्रमण सोमवार को दक्षेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर श्रीयंत्र मंदिर, जगजीतपुर चौराहा, देशरक्षक तिराहा होते हुए कनखल में प्रवेश करेगी। पेशवाई में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पूर्णतया पालन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में नागा सन्यासी और महामंडलेश्वर समेत कई साधु संत भी शामिल होंगे जो आकर्षक का केन्द्र बनेंगे। पेशवाई में शामिल ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूरे हरिद्वार के वातावरण को गुंजायमान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *