हरिद्वार – हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोहा पुल से महिला ने गंग नहर में छलांग लगा कर किया आत्महत्या का प्रयास किया। महिला अपने एक साल के बच्चे को भी साथ लायी थी जिसे गाड़ी में खेलता छोड़ नहर में छलांग लगा दी। महिला को कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया तो वहाँ मौजूद दो युवकों ने अपनी जान पर खेलकर महिला को गंग नहर से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला द्वारा गंग नहर में कूदे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। घटना स्थल पर पहुची रानीपुर पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला रुड़की के लँढोरा की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
वही महिला को बचाने के बाद युवक ने बताया कि लोगो के शोर जो सुनकर उसने महिला को पानी मे डूबते देखा और तुरंत ही गंग नहर में छलांग लगा दी। पानी काफी गहरा था मगर मगर फिर भी उसने महिला को बाहर निकाल लिया। वही प्रत्यदर्शी का कहना है कि महिला द्वारा गंग नहर में छलांग लगाई गई मगर महिला द्वारा गंग नहर से अपने आप को बचाने के लिए आवाज लगाई जा रही थी। दो युवक द्वारा गंगनहर में छलांग लगाई गई और बहुत मुश्किल से महिला को बचाया गया। पुलिस द्वारा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है महिला ने अपने 1 साल के बच्चों को गाड़ी में छोड़कर गंग नहर में छलांग लगाई थी।
