हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार कुंभ के रंग में सराबोर है। अखाड़ों की पेशवाईयो का दौर जारी है। सोमवार को महानिर्वाणी अखाड़े की भव्य पेशवाई निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए। महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए। हरिद्वार के दक्ष मंदिर से शुरू हुई इस पेशवाई ने नगर भ्रमण करते हुए महानिर्वाणी अखाड़े में प्रवेश की। स्थानीय निवासियों में भी पेशवाई को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला जिनके द्वारा जगह जगह साधु संतों का भव्य स्वागत किया गया।
वहीं हरिद्वार में पूर्व सीएम हरीश रावत ने सड़क पर लगाई झाड़ू और बजायी ढपली, हरिद्वार पहुँचे हरीश अलग ही रंग में नजर आए। हरिद्वार कनखल क्षेत्र में हरीश रावत ने महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई का भव्य स्वागत किया और संतो से भी मुलाकात की। इन दौरान हरीश रावत कुमाऊनी ढोल देखकर अपने आप को रोक नही पाए और ढपली बजाने वाले कलाकार से ढपली लेकर खुद बजाने लगे। वही जिस रास्ते से ये भव्य पेशवाई गुजारनी थी उस रास्ते पर हरीश रावत ने झाड़ू भी लगाई। इस दौरान उनके साथ मौजूद कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनको देख सड़क पर झाड़ू लगाने लगे।

