हरिद्वार – उत्तराखंड में चल रहे सियासी हलचल के बीच ज्योतिषियों ने भी अपनी राय दी है। ज्योतिष भी मानते है कि राज्य में सरकार में कुछ परिवर्तन की संभावनाएं अधिक दिखाई दे रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जन्म कुंडली के अनुसार उनके गृह अनुकूल नही चल रहे है। उनकी मेष राशि के दूसरे स्थान पर राहु और मंगल चल रहे है जबकि अष्टम स्थान पर केतु चल रहे है। जब भी कुंडली मे इस तरह के योग बनते है तो वह शुभ फल नही देते है।
उत्तराखंड में भाजपा के भीतर ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही उठापठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुंडली मे अलग परिवर्तन देखने को मिल रहे है। ज्योतिष भी त्रिवेंद्र सिंह का सही समय न चलने की संभावना जता रहे है। ज्योतिष प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि त्रिवेंद्र की कुंडली के अनुसार उनकी वर्तमान दशा ठीक नही चल रही है। उनकी मेष राशि में दूसरे स्थान पर राहु व मंगल चल रहे है और अष्टम स्थान पर केतु चल रहा है जो अनिष्टकारी योग बना रहे है। यही नही उत्तराखंड राज्य की कुंडली के अनुसार राहु और मंगल अंगारक योग बना रहे है जो सत्ता परिवर्तन करा सकता है। वर्तमान में राहु और केतु के मध्य बाकी सब ग्रह भी सत्ता परिवर्तन के कई योग बन रहा है। उत्तराखंड व बंगाल में सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं नजर आ रही है। प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि सीएम त्रिवेंद्र की जगह उत्तराखंड की कमान अनिल बलूनी या अजय भट्ट को मिल सकती है क्योंकि इन दोनो नेताओ की कुंडली के योग काफी अच्छे चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *