देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात उनसे मुलाक़ात करने वालों का तांता लगा है। युवा बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करके शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गौरतलब है कि आज ही तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद से प्रदेश के तमाम पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने बधाई देने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के अधिकारियों के साथ भी बैठक करके प्रदेश के विकास में सबके सहयोग की उम्मीद जताई।

