हरिद्वार – कुम्भ मेले का शाही स्नान में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी। स्नान पर्व को लेकर मेला प्रशासन, जिला प्रशासन और मेले की ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फ़ोर्स शामिल है। सन्यासियों के सभी 7 अखाड़ों के साधु संत हर की पौड़ी पर गँगा स्नान करेंगे।

10 मार्च की रात से लेकर सुबह 8 बजे तक ही आम श्रद्धालुओं को हर की पौड़ी और मालवीय द्वीप वाले घाट पर गँगा स्नान कर सकते है। सुबह 8 बजे के बाद साधु संतों के स्नान के लिये सभी घाटो को खाली करा लिया जाएगा। आज जिन लोगों गढ़वाल ऋषिकेश जाना है वो चंडीघाट रोड़ से जा सकते है बाकी हर की पौड़ी के सामने वाला हाईवे को बंद रखा गया है।कुम्भ मेले का ये स्नान कोरोना काल मे विश्व का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इस स्नान में सन्यासियों के सात अखाड़े गँगा स्नान करेंगे और खास बात ये है कि इस स्नान में शहर के बीच मे से साधु संत अपने अखाड़ों से निकलकर हर की पौड़ी जायेंगे बाकी के स्नान पर्व पर साधु संत हाईवे से जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *