हरिद्वार – कुंभ के पहले शाही स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंच कर माँ गंगा में डुबकी लगाई। उज्वल पंडित ने बताया कि मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव और माँ पार्वती की शादी के उत्साह के रूप में सनातन धर्म के लोग मनाते हैं। मान्यता है कि कुंभ के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर किया गया स्नान अश्मेघ यज्ञ के समान होता है। आज दिन स्नान करने के लोगों को धन, शुख शांति की प्राप्ति होती है।
वहीं मेला और स्थानीय प्रशासन ने कुंभ के शाही स्नान को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है। मनोज श्रीवास्तव सहायक सूचना आयुक्त ने कहा कि दिव्य और भव्य कुंभ का नजारा दिख रहा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका पूरा धयान रखा गया है। सुरक्षा के लिये फोर्स लगाई है और सबको गाइड किया जा रहा है।
