देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश और देश के लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया है कि की शाही स्नान के दौरान कोविड के नियमों का पालन करें। गौरतलब है कि मेला प्रशासन ने सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए शाही स्नान का निर्णय लिया है। निर्णय के तहत बिना आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश की इंट्री नहीं है। उत्तराखंड की सीमाओं पर सुरक्षा और जांच के लिये टीमें लगाई गई हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में माँ गंगा में स्नान करने के लिये पहुंचे है। अखाड़े के साधु संत भी अपने तय समय पर हरकी पैड़ी पहुंच कर शाही स्नान कर रहे हैं।
