हरिद्वार – महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने मुख्यमंत्री बदले जाने पर चुटकी लेते हुए कहा साहेब मुख्यमंत्री बदलने से क्या होगा अब तो जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। 4 सालों में अखंड भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री बदलकर गंगा नहाना चाहती है मगर ऐसा होने वाला नहीं है। सत्ता चलाने में विफल रहे त्रिवेंद्र रावत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीठ थपथपाई थी, आखिर उन्होंने उस पीठ को क्यों थपथपाई थी सफल मुख्यमंत्री के वजह से या असफल मुख्यमंत्री की वजह से यह भी बताना चाहिए। जनता महंगाई के दर्द से करा रही है मगर मोदी और बीजेपी सरकार मौन है मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने में लगे हैं। कुंभ में फेल हुई बीजेपी सरकार अपने चेहरे छुपाते फिर रही है जिन तीरथ रावत को विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने टिकट देने से भी मना कर दिया था तो ऐसा क्या हुआ उनके कंधों पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री का ताज पहना दिए। क्या यह पहले से ही प्लानिंग थी, यह भी बताना चाहिए। जनता को गुमराह किया जा रहा है उत्तराखंड की जनता त्रस्त बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने में मस्त है।

