हरिद्वार – उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार महाकुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने को प्राथमिकता बताया है। इसी को लेकर अखाड़ा परिसद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हरिद्वार महाकुंभ को दिव्य भव्य बनाने के लिए नियमों में ढिलाई की जाए। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है 10 दिन में सभी व्यवस्थाएं हो सकती है। मुख्यमंत्री इसका संज्ञान लें और कुंभ मेले में टेंट, शौचालय, भजन कीर्तन, अन्नक्षेत्र आदि की व्यवस्था करें ताकि कुंभ मेला दिव्य और भव्य संपन्न हो। इसके साथ ही नरेंद्र गिरी महाराज ने ये भी कहा कि नए मुख्यमंत्री ऊर्जावान है और निर्भीक है निर्णय लेने वाले हैं इसलिए उन्हें जल्द ही साधु संतों से मुलाकात कर कुंभ मेले को दिव्य भव्य बनाने के विषय पर चर्चा करनी चाहिए।
वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह पर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अच्छे व्यक्ति थे लेकिन कुछ अधिकारियों के बहकावे में आकर काम नही किये और इसका नतीजा रहा कि उनकी कुर्सी चली गई। इसलिए वह नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी कहना चाहते हैं कि वह ऐसे अधिकारियों से सावधान रहें, होशियार रहे और निर्भीक होकर अपना काम करें। अखाड़े के साधु संत उनके अभिवादन के लिए तैयार है, इसलिए वो उनसे सीधा संवाद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *