हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ द्वारा पहला शाही स्नान सकुशल संपन्न हुआ। लेकिन स्नान के बाद साफ-सफाई को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नाराज दिखाई दे रहे हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने हरिद्वार के नगर आयुक्त को हटाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार में महाकुंभ जैसे बड़े मेले का आयोजन हो रहा है। लेकिन नगर निगम प्रशासन भी बिल्कुल निष्क्रिय बना हुआ है। शाही स्नान वाले दिन अखाड़ों की शाही जुलूस निकला। ऐसा होता आया है कि शाही जुलूस निकलने के सड़क की साफ-सफाई की जाती है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं दिखा। इसलिए वो मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांग करते हैं कि हरिद्वार नगर आयुक्त को हटाया जाए और उनके स्थान पर किसी योग्य अधिकारी को नगर आयुक्त बनाकर भेजा जाए ताकि कुम्भ मेले की सफाई व्यवस्था बेहतर हो।
