हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ मेले के अप्रैल माह में होने वाले शाही स्नानों पर पुलिस व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत किया जाएगा। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार हरिद्वार पहुँचे जहाँ उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पहले शाही स्नान के अनुभव पर चर्चा की और अधिकारियों को डिब्रीफ़ भी किया। डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने महाशिवरात्रि के स्नान को एक रिहर्सल के तौर पर देखा और उसके अनुभव लिए। आने वाले स्नान पर्वो पर पुलिस व्यवस्था में सुधार किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को पैदल न चलना पड़े इसके लिए 5 से 6 किलोमीटर के दायरे में पार्किंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। वही उन्होंने ये भी बताया कि 12, 13 और 14 अप्रैल को आने वाले स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना एक बड़ी चुनौती है। इन स्नान पर्वो को देखते हुए पैरामिलिट्री फ़ोर्स के साथ ही उत्तर प्रदेश से भी पुलिस बल बुलाया गया है और आवश्यकता पड़ने वाले पुलिस फोर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
इस दौरान उनके साथ आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल और हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवुदई भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *