हरिद्वार – कुंभ मेले के कार्यों का निरीक्षण करने हरिद्वार पहुँची हाईकोर्ट द्वारा गठित टीम। मेला अधिकारी दीपक रावत सहित मेले के कई अधिकारी टीम के साथ मौजूद है। हर की पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों का टीम ने किया निरीक्षण। हरिद्वार से सचिन डबराल द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई थी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने और कुंभ के अधूरे कार्य को लेकर जनहित याचिका दी थी। टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट को हाई कोर्ट में किया जाएगा पेश। 24 तारीख को हाई कोर्ट रिपोर्ट पर करेगा फैसला।
