हरिद्वार – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हरिद्वार पहुँचे। मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले में आयोजित होने जा रहे ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में नेत्र कुंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हंस फाउंडेशन और सक्षम संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे कुम्भ मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क नेत्र का इलाज किया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री कनखल स्थित हरिहर आश्रम में अवधेशानंद गिरी महाराज से भी भेंट करेंगे। हरिद्वार में मुख्यमंत्री का 4 दिनों में यह दूसरा दौरा है। ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय में सीएम तीरथ के साथ उत्तराखंड के बीजेेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचकर सीएम तीरथ में साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला समेत कई लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ संतोष क्रलेती संयुक्त सचिव सक्षम ने बताया इस महाकुंभ में नेत्र कुंभ के आयोजन में निशुल्क नेत्र जांच औषधि एवं चश्मा वितरण हरिद्वार के विभिन्न साथ केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है जहां पर तमाम साधु जनों को एवं जरूरतमंदों को निशुल्क नेत्र जांच कराया जाएगा तथा निशुल्क चश्मा वितरित किया जाएगा ।
जिसके माध्यम से इस महाकुंभ में पहुंचने वाले तमाम श्रद्धालु जन तीर्थयात्री एवं जरूरतमंद लोगों का नेत्र प्रशिक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया इस दौरान किसी भी श्रद्धालु जन की आंखों को यदि सर्जरी की आवश्यकता होगी तो वह सर्जरी को उसी के निकटतम अस्पताल में हस्तांतरित की जाएगी।

आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी, लक्सर पालिकाध्यक्ष अम्बरीष गर्ग, उधोगपति जैसी जैन, अरुण सारस्वत,शिवालिक पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, विमल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, डॉ रश्मि रावत प्रियव्रत पूरी महाराज, महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरी, डॉ सुनील जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *