हरिद्वार – कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद हरिद्वार पहुंचे स्वामी यतिस्वरानंद का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। शांतिकुंज से लेकर वेेेद मंदिर आश्रम तक रैली निकाली गई। इस दौरान समर्थकों ने फूलो की बारिश और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने राज्य में विकास करना ही अपनी प्राथमिकता बताया। सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करेंगे। वही उन्होंने अधिकारियों से साफ तौर से कहा कि अधिकारी जनता की बात सुनें, जनता की परेशानियों को सुनें और उन्हें संतुष्ट करें। वही उन्होंने ये भी कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने चार साल के विकास कार्यो को जनता के बीच लेकर जाएंगे और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में भारी जीत दर्ज भी करेंगे।
गौरतलब है कि स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान जमकर फूलों की बारिश और आतिशबाज़ी की गई।

