लक्सर – शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का गुस्सा शांत नही हो रहा है। वसीम रिज़वी द्वारा मुस्लिम ग्रंथ कुरान शरीफ से जुड़ी आयतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका के विरोध में लक्सर के सुल्तानपुर गांव में मुस्लिम समाज ने वसीम रिजवी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने वसीम रिजवी का पुतला दहन भी किया।

इस दौरान गुस्साए लोगों ने कहा कि वसीम रिजवी के द्वारा कुरान शरीफ से 26 आयत हटाने की जो याचिका दायर की गई है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मुस्लिम धर्म के लिए कुरान शरीफ बहुत बड़ी चीज है लेकिन इस तरह के लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए ओछी हरकत पर उतर आए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी भाजपा का दलाल है और भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ कर रहा है। मुस्लिम समाज पुरजोर तरीके से विरोध करता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मांग की है वसीम रिजवी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में वह उनके धार्मिक ग्रंथ से छेड़छाड़ करने की कोशिश ना करें।
प्रदर्शन करने वालो में परवेज अहमद, सलमानी, नौशाद मोहम्मद, नदीम, शहजाद अली, इमरान सुफियान, शोएब, आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *