हरिद्वार – हरिद्वार में रविवार देर रात हाथी के कुंभ क्षेत्र में आ जाने से हड़कम्प मच गया। घटना गंगा से सटे लॉलजीवाला टापू की है। इसी टापू पर कुम्भ के लिए अस्थाई कैंप बनाये गए है। देर रात यहां स्थित होमगार्ड टेंट कालोनी के पास हाथी चहलकदमी करने लगा। कालोनी के निकट हाथी की सूचना पर यहां मौजूद जवानों व अन्य लोगो मे अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर वन महकमे व पुलिस के जवान भी मौके पर पँहुच गए। कड़ी मसशक्क्त के बाद हाथी को जंगल मे खदेड़ा जा सका।
गौरतलब है कि जिस टापू पर हाथी आया है, वंहा पर कुंभ से संबंधित कई टेंट्स कलोनी बनाई गई है। इसके साथ ही कुंभ कवरेज हेतु मीडिया सेंटर भी यहां बनाया गया है। वहीं गंगा तटीय क्षेत्र व राजाजी का घना जंगल होने के चलते यहां पर अक्सर ही वन्यजीव दस्तक देते रहते है। वक्त रहते कारगर योजना नही बनाई गई तो यह बड़ी समस्या बन सकती है। क्योंकि कुम्भ के दौरान भीड़ का सबसे ज्यादा दबाव इसी क्षेत्र में होगा, ओर उस वक्त अगर इस तरह की कोई समस्या हुई तो बड़ी घटना घट सकती है।
वही घटना के बाद रेंज अधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग दिनेश नोडियाल ने कहा कि हमारे द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यह क्षेत्र कुंभ के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत दिया गया है, जल्द ही कुंभ पुलिस के साथ वार्ता कर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।
, ।

