हरिद्वार – गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन सोमवार को कुंभ के व्यवस्थाओं की समीक्षा करने मेला नियंत्रण भवन पहुंचे। मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी रविशंकर व अन्य अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली और 31 मार्च तक कुम्भ मेले के सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

रविनाथ रमन ने बताया कि अभी तक कुम्भ मेले में सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी और हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार ही सारी व्यवस्थाएं की जा रही है। उनके द्वारा अधिकारियों को सेक्टर वार मजिस्ट्रेट की तैनाती, बिजली, पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से नियोजित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बैरागी अखाड़ों के लिए 80 हेक्टेयर भूमि हरिद्वार के बैरागी कैम्प में चिन्हित की गई है बहुत जल्द ही वहाँ बिजली पानी सड़क आदि की व्यवस्था भी कर दी जाएगी।
वही उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टरवार, पानी, बिजली इत्यादि व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय अधिकारी लगाए जाएं और सेक्टर मजिस्ट्रेट इसका पर्यवेक्षण करें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने कहा कि कुंभ में भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, सड़क, बिजली, पानी के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। समय कम है इसलिए सभी कार्य सुनियोजित तरीके से 31 मार्च तक हर हाल में कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भीड़ की वजह से रात में ही संभव है, इन सभी बिंदुओं को देखते हुए सभी कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।

बैठक में अपर मेलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, उपमेला अधिकारी अंशुल सिंह आई एएस, उपमेला अधिकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, नगर आयुक्त जय भारत सिंह, वित्त नियंत्रक बीरेंद्र कुमार के अलावा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी रुड़की प्रवीण कुमार तथा पेयजल निगम, जल संस्थान, विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अभियंतागण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *