लक्सर (हरिद्वार) – हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद हरिद्वार को नशामुक्त किये जाने के अभियान को सफल बनाने हेतु अधीनस्थों को आदेशित कर रखा है। हरिद्वार में अलग-अलग टीमें लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रखी है। नशे के खिलाफ लक्सर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, जिसमे पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत रविवार देर रात्रि को कोतवाली लक्सर पुलिस उपनिरीक्षक संजय रावत, गंगा सिंह, अजय जोशी द्वारा टीम गठित कर डौसनी पुरानी फाटक रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों/तस्करों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति शहजाद उर्फ काला पुत्र सहीद निवासी ग्राम लाद्पुर खुर्द कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को चैक किया गया तो उसके पास से 3.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कर दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक संजय रावत, का० गंगा सिंह, अजय जोशी, बलबीर, अब्बल, सुनील चौहान आदि शामिल रहे।

