हरिद्वार – सोमवार को आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल एवं एसपी कुम्भ नवनीत भुल्लर के द्वारा आगामी शाही स्नानों की तैयारियां के मद्देनजर कुम्भ मेला पुलिस के जोनल, सेक्टर एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान अभी तक निम्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जा चुका है –

सभी घाटों, पार्किंगस, डाइवर्जन और मुख्य-मुख्य मार्गों पर सूचना बोर्ड लगवाना शुरू कर दिए जाएं।

हर की पैड़ी पर डीएफएमडी के माध्यम से सहन चैकिंग अभी से प्रारंभ कर दी जाय।

शाही स्नान के दिन श्रद्धालुओं सुबह 07 बजे से हर की पैड़ी पर स्नान नही कर सकेंगे, इसलिए उन्हें आस-पास के घाटों पर स्नान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

नमामि गंगे और अन्य सभी घाटों का स्नान के लिए भरपूर इस्तेमाल किया जाए।

बैरागी क्षेत्र में बैरागी अखाड़ो के लिए जगह दी जाएगी इसलिए पिछले शाही स्नान में बैरागी पार्किंग में पार्क हुए वाहन के लिए भी इस बार गौरीशंकर पार्किंग में व्यवस्था पहले से बना ली जाए।

हाई वे पर जितने भी घाट बने हैं उन्हें भी श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए इस्तेमाल करें।

शाही स्नान के दौरान हर की पैड़ी के आस पास के घाट जितने अधिक इस्तेमाल होंगे उतना ही हर की पेड़ी पर भीड़ का दबाव कम होगा।

मेला प्रशासन के माध्यम से जो भी कार्य कराए जाने हैं या पहले से चल रहे कार्यों को समय से पूरा किया जाना है तो ऐसे कार्यों की सूची बना कर तुरंत भेजी जाए।

जहाँ जहाँ पैदल या वाहन यातायात को डाइवर्ट किया जाना है वो स्थान चिन्हित कर के जरूरत के हिसाब से बेरिकेड्स और रस्से मंगवा लें।

कोरोना काल में आयोजित होने वाला ये सबसे बड़ा आयोजन है इसलिए किसी भी प्रकार की ढिलाई न कि जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *