हरिद्वार – काँग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत और उसके बेटे पर हरिद्वार पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पूनम भगत पर उनकी ही पुत्रवधू पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। हत्या का केस दर्ज होने बाद से ही पूनम भगत और उसका बेटा फरार चल रहे है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वही पुलिस द्वारा उनके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है।
गौरतलब है कि 24 फरवरी को पूनम भगत की पुत्रवधू याशिका गौतम ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद याशिका के घरवालों ने जमकर हंगामा किया। याशिका के पिता की तरफ से पूनम भगत और उसके दोनों बेटों शिवम, सौभाग्य कार्तिक, शिवांगी और पारासर इन सभी लोगो पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में शिवम भगत को उसी वक्त घर से गिरफ्तार कर किया था। लेकिन कांग्रेस नेत्री व उसका बेटा अभी तक फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रही पूनम भगत और उसके बेटे सौभाग्य भगत पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उनके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। वही इन मामले के प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस ने पूनम भगत से किनारा कर लिया था और उसे प्रदेश सचिव के पद से हटाकर पार्टी से बर्खास्त भी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *